{"_id":"6165da988ebc3e05ec3020c3","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly4627160198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का मानमर्दन करने के लिए हनुमान ने लगाई सोने की लंका में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का मानमर्दन करने के लिए हनुमान ने लगाई सोने की लंका में आग
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला में रावण सीता संवाद लीला मंचन का दृश्य । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लंकापति रावण का मान मर्दन करने को हनुमान ने अपनी पूंछ से सोने की लंका में आग लगा दी। लंका दहन की लीला को देखने के लिए मंगलवार को खिरनीबाग में चल रही रामलीला में खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने मेला का आनंद भी लिया।
मंगलवार को रात आठ बजे बाद रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। नवचेतना परिषद के कलाकारों ने हनुमान का लंका नगरी में प्रवेश करने, विभीषण से मिलने और अशोक वाटिका का पता लगाने के बाद जानकी के दर्शन करने की लीला का मनोहारी मंचन किया।
साथ ही रावण को मंदोदरी द्वारा समझाने, सीता के पतिव्रत धर्म का पालन करते देख रावण के क्रोधित होने, हनुमान और सीता के मिलने, अशोक वाटिका को उजाड़ने तथा रावण का मान मर्दन करने के लिए लंका दहन करने की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
इसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई तथा कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। मंचन के बीच महाआरती में राजीव गुप्ता, सुरभि गुप्ता, सुमित खन्ना, सोनाली खन्ना, अंकित गुप्ता, रिशु गुप्ता, रजनी भानु सिंह, पूनम भारती, राममोहन वर्मा, विमला, गौरव शुक्ला आदि शामिल हुए।