फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ramleela

राम वन गमन की लीला को देखकर दर्शकों की आंखें हुईं नम

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ramleela
जलालाबाद में हुए सीता स्वयंवर नाटक के दौरान धनुष टूटने पर नाराजगी जताते परशुराम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में श्रीराम लीला मंचन में शुक्रवार को राम वन गमन की लीला का मंचन किया गया। नवचेतना कला परिषद के कलाकारों का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार को मंथरा द्वारा कैकेई को राजा दशरथ द्वारा दिए गए वचन में भरत के लिए राज्य और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगने के लिए कान भरे गए। इसके बाद कैकेई ने दशरथ से दोनों वचन मांगे।
विज्ञापन

कैकेई द्वारा वरदान में राम को वन और भरत को वनवास की जानकारी माता कौशल्या को हुई तो वह बेचैन हो उठीं। इसके बाद जब रघुकुल रीति सदा चल आई, प्राण जाएं पर वचन न जाई, चौपाई के साथ जब प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन गमन को निकले तो रामलीला मैदान में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों ने केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

लीला में विनीत सक्सेना, मनोज राना, राम सिंह, सचिन शर्मा, अर्चित, प्रिया सिंह, दीपक चंद्र, मुकेश, जनार्दन सिंह, वेदप्रकाश ने किरदार निभाए। संचालन राकेश श्रीवास्तव, बैक स्टेज प्रबंधन अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, धीरू खन्ना, नरेंद्र गुरु, नीरज वाजपेयी, अनूप गुप्ता, मनीष खन्ना, आनंद मिश्रा, प्रदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed