फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramganga water level in Shahjahanpur is 76 cm above danger mark

शाहजहांपुर में बाढ़ से हाहाकार: रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 76 सेंटीमीटर ऊपर, तीन दर्जन गांव जलमग्न

Fri, 02 Oct 2026 03:45 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 02 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

रामगंगा और बहगुल नदियों का जलस्तर बढ़ने से अल्हागंज के करीब तीन दर्जन गांवों में बाढ़ की गंभीर स्थिति है। घरों-रास्तों पर पानी भरा है और फसलें डूब चुकी हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Ramganga water level in Shahjahanpur is 76 cm above danger mark
शाहजहांपुर में बाढ़ से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगंगा और बहगुल नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शुक्रवार सुबह अल्हागंज के डबरी घाट पर रामगंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब 20 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से 76 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांव प्रभावित हैं। कई गांवों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि गलियों और रास्तों पर घुटनों तक पानी भरा है।

विज्ञापन


कसारी कलां, कसारी खुर्द, कुंडरी, मंझरा, उइला और थाथरमई समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पानी नगर के पास याकूबपुर तिराहे तक पहुंच गया है। घरों में पानी भरने से लोगों के सामने खाने-पीने, सोने-बैठने और आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। कई परिवार गांव के बाहर सड़क किनारे पन्नी तानकर रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन



कसारी गांव को जाने वाली सड़क पर करीब 300 मीटर हिस्से में तेज बहाव के साथ पानी सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। तिकोलाघाट समेत कई गांवों के रास्ते भी जलमग्न हैं। तेज बहाव के कारण लोग नाव और मोटरबोट के सहारे आवागमन कर रहे हैं। खेतों में पहले से भरा पानी बढ़ने के कारण कई एकड़ फसल पूरी तरह डूब गई है।

विज्ञापन

बाढ़ के बीच बीमार लोगों, बच्चों और पशुओं को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मड़ैया गुजरान निवासी जगदीश और चितरऊ निवासी बलबीर व रघुनंदन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में इतनी विकराल बाढ़ नहीं आई। इस बार फसल के साथ घरों में रखा सामान भी खराब होने का डर है। पुलिस प्रभावित गांवों में एनाउंस कर लोगों को पानी से दूर रहने और सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। प्रशासन की टीमें भी प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन

तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कराई जा रही है। आवागमन के लिए नाव और मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed