{"_id":"25d4ff81696c128abf8340f6fc835440","slug":"ramakrishna-listen-cane-farmers-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकृष्ण सुनेंगे गन्ना किसानों की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकृष्ण सुनेंगे गन्ना किसानों की समस्याएं
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिले के गन्ना किसानों को हो रही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए गन्ना शोध परिषद के उपाध्यक्ष किसानों की समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए यादव बुधवार से लेकर रविवार तक गन्ना शोध संस्थान में ही ठहरेंगे।
इस संबंध में गन्ना शोध परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शोध परिषद के साथ ही प्रदेश की सपा सरकार भी काफी चिंतित है। कहा कि इसी वजह से वह गन्ना किसानों की तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए गन्ना शोध परिषद में ही मौजूद रहेंगे। बताया कि कोई भी गन्ना किसान 12 बजे के बाद शोध परिषद में पहुंचकर उनसे मिल सकता है। उन्होंने बताया कि समाजवादी के कार्यकर्ता भी संगठन से संबंधित समस्याओं को लेकर उनसे बात कर सकते हैं। बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से सुनकर उनसे पार्टी के ताजातरीन मुद्दोें पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शोध परिषद के प्रसार अधिकारी राजेंद्र मिश्र ने कहा कि उपाध्यक्ष से मिलने के लिए किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं।