फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramadan moon sighting, fasting begins today

Shahjahanpur News: रमजान के चांद का दीदार, रोजे आज से

Thu, 19 Feb 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ramadan moon sighting, fasting begins today
शाहजहांपुर के खलीलशर्की मोहल्ले में रमजान का चांद देखने की को​शिश करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। बरकतों व रहमताें वाले महीने रमजान के चांद का बुधवार रात दीदार हो गया। देर रात चांद देखे जाने की पुष्टि होने के बाद मस्जिदों से एनाउंस कर जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन




सऊदी अरब में मंगलवार की शाम को चांद दिखाई देने के बाद बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद लोग चांद देखने के लिए छतों पर पहुंचे। बादल होने के चलते लोगाें को चांद नहीं दिखाई दिया तो मायूसी हाथ लगी। इस बीच लखनऊ और दिल्ली से चांद दिखाई देने की सूचनाएं आती रहीं। जिला स्तर से चांद नजर आने का एलान नहीं होने के चलते अधिकतर मस्जिदों में तराबीह की नमाज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे बरेली से चांद दिखने की तस्दीक होने के बाद शाहजहांपुर में मस्जिदों से एलान किया गया। इसके बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग सहरी के लिए दूध, बिस्कुट, खजूर, फल, सिंवई, फेनी आदि की खरीदारी करने के लिए निकल पड़े। शहर काजी सैयद सैफ हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान का पहला अशरा यह पैगाम देता है कि हम अपने दिल को नफरत, बुराई और गलत आदतों से पाक करें। ज्यादा इबादत, तिलावत-ए-कुरान और जिक्र-ओ-अजकार में मशगूल रहें। यह महीना सब्र, शुक्र और हमदर्दी का महीना है। रोजा सिर्फ भूख-प्यास से रुकने का नाम नहीं, बल्कि आंख, ज़ुबान और दिल को भी गुनाहों से बचाने का सबक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed