फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram Banke ever, ever become a black ...

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके...

Sun, 18 Oct 2015 08:41 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 18 Oct 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Ram Banke ever, ever become a black ...
मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से आयोजित महामाई के 14वें जगराते में मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्या के भजन सुनने के लिए आई भीड़ के चलते पुवायां इंटर कॉलेज का मैदान छोटा पड़ गया। तमाम लोगों ने मैदान के बाहर और आसपास बनी दुकानों, घरों की छतों से माता रानी के जगराते का आनंद लिया। मैदान में टीवी पर और नगर में केबिल के माध्यम से भी जागरण दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम होते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तमाम वाहनों से जागरण स्थल पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने राजीव चौक और बॉव चौराहे पर बैरीकेटिंग कर वाहनों को कॉलेज के पास नहीं जाने दिया। जागरण शुरू होने से दो घंटे पहले ही मैदान पूरी तरह भर गया। बाला जी से आई महंतों की टोली और आचार्य शिवलाल शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समिति के सदस्यों को महामाई की पूजा कराकर जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद ने जागरण की शुरूआत की। उनके बाद ने कई भक्ति गीत सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

तृप्ति शाक्या के मंच के पास बने माता के भवन में आकर मत्था टेकते ही भीड़ बेकाबू हो उठी। सेवादारों ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। उनके मंच पर आते ही जागरण स्थल पर मौजूद हजारों की भीड़ ने माता के जयकारों से उनका स्वागत किया। उन्होंने कभी राम बनके कभी श्याम बनके, मनिहारी का वेश बनाया, माता रानी के भवन में, दर्शन दे दे मईया आदि भजनों पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी में गाए भजन ओ मईया मेरी लाज रखले सुनकर मां के भक्त भाव विभोर हो उठे। आधी रात के समय माता को छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण में तमाम देव स्वरूपों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। मंच के पास बने माता के दरबार में भारी संख्या में लोगों ने मत्था टेका। सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed