फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajyarani arrived after waiting for four hours...seats full, even the luggage van was filled with passengers

Shahjahanpur News: चार घंटे इंतजार के बाद आई राज्यरानी... सीटें फुल, लगेज यान तक यात्रियों से भरे

Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rajyarani arrived after waiting for four hours...seats full, even the luggage van was filled with passengers
शाहजहांपुर में लगेज यान में सवार होते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण सफर मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को लखनऊ रूट पर जाने को यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर में राज्यरानी सुपरफास्ट आने पर सीट को लेकर मारामारी रही। लगेज यान, दिव्यांग और महिला कोच तक में यात्रियों ने कब्जा कर लिया। वहीं, रोडवेज की 15 बसें प्रयागराज से लौटने पर मुसाफिराें को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका। मंगलवार सुबह 7: 39 बजे डाउनलाइन की हावड़ा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद 12 बजे तक लखनऊ रूट पर कोई ट्रेन नहीं थी। टनकपुर सिंगरोली त्रिवेणी एक्सप्रेस के निरस्त होने के चलते दोपहर 12 बजे यात्रियों की भीड़ लग गई। बूंदाबांदी होने के कारण भीगने से बचने को यात्री इधर-उधर दुबके रहे। 12:17 बजे मेरठ सिटी जंक्शन से चलकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आने पर सीट को घेरने को लेकर मारामारी मची रही। कुर्सी यान से लेकर लगेज यान तक में प्रवेश करने को यात्री मशक्कत करते रहे। लगेज यान और दिव्यांग कोच में पैर रखने की जगह नहीं थी। ऐसे में यात्री पायदान में खड़े होकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

----------
15 बसें लौटने से लांग रूट पर संचालन शुरू
-कुंभ एक्सप्रेस में गईं 95 बसों में 15 नई बसें लौट आईं हैं। इन बसों के आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बसें नहीं होने के कारण कुछ समय से यात्री परेशान थे। बसों के आने से लंबे रूट से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली रूट की समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्यवाहक एआरएम शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

शाहजहांपुर में लगेज यान में सवार होते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर में लगेज यान में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed