फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajpal Yadav is not professional criminal High Court gives permission to go to Australia

UP: पेशेवर अपराधी नहीं राजपाल यादव... हाईकोर्ट ने दी ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति; अपनी ससुराल भी जाएंगे

Thu, 26 Jun 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

अभिनेता राजपाल यादव ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए बुधवार को रवाना हो गए हैं। वहां से कनाडा भी जाएंगे। चेक बाउंस मामले में शामिल होने के कारण अभिनेता को दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ विदेश जाने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav is not professional criminal High Court gives permission to go to Australia
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म मेरा काला रंग दा यार के प्रचार के लिए 27 जून से 5 जुलाई तक जाने की मंजूरी दी है। अभिनेता को चेक बाउंस और 11 करोड़ रुपये के लोन न चुकाने के मामले में शामिल होने के कारण हाईकोर्ट से इजाजत मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि राजपाल यादव और अन्य याचिकाकर्ता पेशेवर अपराधी नहीं हैं और मामले को दिल्ली हाईकोर्ट मध्यस्थता केंद्र में विचाराधीन रखा गया है। न्यायमूर्ति राजनीश कुमार गुप्ता ने पिछले साल जून में उनकी सजा को निलंबित कर दिया था। बशर्ते वे ऋणदाता के साथ सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए गंभीर प्रयास करें। इस बार भी कोर्ट ने शर्तें लगाई हैं, जिसमें एक लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद जमा करना, अपना मोबाइल फोन सक्रिय रखना और जांच अधिकारी को अन्य संपर्क जानकारी देना शामिल है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पैसे के लिए पति ने की सारी हदें पार, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया, बोला- इस धंधे में शामिल होना पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट ने पासपोर्ट को यात्रा के बाद वापस जमा करने का भी आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। पिछले साल अगस्त में, बैंक ने उनके उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित संपत्ति को 11 करोड़ रुपये के ऋण चुकाने में चूक के कारण सील कर दिया था। इसके अलावा, 2018 में उन्होंने पांच करोड़ रुपये के ऋण को चुकाने में असफल रहने के कारण तीन महीने की जेल भी काटी थी।

अब अपनी ससुराल कनाडा भी जाएंगे राजपाल
शाहजहांपुर के कुंडरा गांव निवासी फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए बुधवार को रवाना हो गए हैं। वहां से कनाडा भी जाएंगे। चेक बाउंस मामले में अभिनेता को दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ अनुमति दी है। कनाडा में अभिनेता राजपाल यादव की ससुराल भी है। 

बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने वर्ष 2010 में बतौर डायरेक्टर फिल्म अता-पता लापता के लिए पांच करोड़ रुपये लिए थे। उस रकम को लौटाने को लेकर विवाद होने के बाद चेक बाउंस से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस वजह से अभिनेता को विदेश जाने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है। 

राजपाल यादव को न्यायालय ने विदेश जाने की सशर्त अनुमति दी है। वह मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे। वहां से कनाडा जाएंगे। अभिनेता के भाई इंद्रपाल ने बताया कि विदेश जाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed