फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raj and rahul felicitated by CM Yogi

राज और राहुल को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया सम्मानित

Tue, 08 Aug 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Raj and rahul felicitated by CM Yogi
rahul

राजकीय पालीटेक्निक (जीटीआई) के दो मेधावी छात्र राज भारद्वाज और राहुल ठाकुर  को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया। दोनों सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इन्होंने वर्ष 2016 की परीक्षा में प्रदेश में पहला और तीसरा स्थान हासिल कर पालीटेक्निक का नाम रोशन किया है। लखनऊ से हुए सीधे प्रसारण को पालीटेक्निक में छात्रों और स्टाफ के सदस्यों ने देखा। पालीटेक्निक के यांत्रिक विभाग के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और इलेक्ट्रानिक विभाग के व्याख्याता सुधाकर वर्मा भी इस लखनऊ में हुए समारोह में शामिल हुए थे। कुलदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ के इंदिरा गांधी भवन में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन समेत अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे। उनके कॉलेज के आजमगढ़ निवासी छात्र राज भारद्वाज ने वर्ष 2016 की परीक्षा में यूपी टॉप किया था और बलिया निवासी राहुल ठाकुर ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया। दोनों मेधावी सिविल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। दोनों को मुख्यमंत्री ने क्रमश: दस हजार और आठ हजार रुपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज भारद्वाज और तीसरा स्थान पाने वाले राहुल ठाकुर ने अमर उजाला को बताया कि उनकी सफलता में कॉलेज के सिविल विभागाध्यक्ष मुकेश सिंह का बहुत योगदान रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में यह सफलता मिल पाई है। समारोह का सीधा प्रसारण कॉलेज के कांफ्रेंस हाल में देखा गया। इस मौके पर विधायक मानवेंद्र सिंह के अलावा प्रधानाचार्य एएच खान, सिविल विभागाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, राहुल वाधवा, पीएल नागर, मो. हसन मुख्तार, हिमानी खंडेलवाल, प्रिया यादव, वीके शुक्ला, भारत भूषण, शिवराज वर्मा, अमित कुमार पांडेय, कपिल देव आदि स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed