फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain on head, cleaning of drains not yet complete

बारिश सिर पर, नाला सफाई का काम अब तक पूरा नहीं

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain on head, cleaning of drains not yet complete
शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी करबला का नाला कूड़े से पटा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन नगर निगम की ओर से शहर के नालों की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि नगर निगम दावा जरूर कर रहा है कि नाले साफ करा दिए गए हैं, लेकिन नालों में अब भी गंदगी देखी जा सकती है। मानसून की पहली बारिश यह स्पष्ट कर देगी कि नगर निगम द्वारा नालों की सफाई कराई गई है या सिर्फ खानापूर्ति हुई है। नगर निगम का कहना है कि नाला सफाई का काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बारिश कभी भी हो सकती है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने शहर के नाले और नालियों की सफाई के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पिछले साल बारिश में जो समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा था, वैसी समस्या का सामना इस बार न करना पड़े, इसके लिए अभियान चलाकर नाले, नालियों की सफाई कराई गई। लेकिन इसके बावजूद शहर के नालों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंटा, चमकनी, बिजलीपुरा समेत विभिन्न इलाकों में नाले कूड़े-करकट से भरे पड़े हैं। उनकी अभी तक सफाई नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिनों में बारिश हो सकती है। ऐसे में इन नालों के उफनाने की पूरी संभावना है। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 91 नालों की सफाई का दावा
नगर निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े सब मिलाकर कुल 91 नाले हैं। इनकी सफाई का दावा नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। पिछले दिनों अंटा, चमकनी और बिजलीपुरा में नालों की सफाई होना नहीं पाया गया। जबकि इन मोहल्लों में नालों की सफाई कराए जाने को लेकर नगर निगम की ओर से प्रेस विज्ञप्ति तक जारी की गई।

नगर निगम की ओर से नालों की सफाई का कार्य करवाया गया है। इससे बरसात होने पर नालों के उफनाने और जलभराव की समस्या न हो। जिन स्थानों पर नालों की सफाई नहीं हुई है, उनको भी एक-दो दिन में पूरा करा लिया जाएगा। -पवन कुमार, सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed