{"_id":"65bc1097ff11591fb30fabc6","slug":"rain-cut-off-powerconsumers-remained-troubled-for-8-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112664-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश ने गुल की बिजली...8 घंटे परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश ने गुल की बिजली...8 घंटे परेशान रहे उपभोक्ता
Fri, 02 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हल्की बारिश ने ही विद्युत निगम की शहर में बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के आसपास शहर में कई जगह फाल्ट आ गए। हालांकि, इनको खोजने में कर्मचारी पूरे दिन मशक्कत करते रहे। आठ घंटे बाद दोपहर दो बजे तक कई स्थानों में व्यवस्था पटरी पर आ सकी।
विद्युत निगम कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में शटडाउन लेकर तारों और उपकरणों को दुरुस्त करने में जुटा है लेकिन तड़के हुई बारिश के बाद सुबह 6:52 बजे ककरा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इसके चलते आनंदपुरम, मामूड़ी, अलीजई, हद्दफ, मक्कू बजरिया, महमंद जलालनगर, आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता सत्यपाल यादव के नेतृत्व में टीमाें ने गश्त शुरू की। इस बीच सुभाषनगर में इंसुलेटर, निगोही रोड पर तार टूटे मिले और जंपर भी जला मिला। यहां करीब साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल की, फिर भी अधिकतर मोहल्लों में बिजली की आवाजाही लगी रही। लोकल फाल्ट को ठीक करने के बाद दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति मिल सकी। इसी तरह शहर के हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा और रेती फीडर पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से बिजली गायब रही। रोजा में ब्रेकर की खराबी से लोगों को बिजली का लंबा इंतजार करना पड़ा। निगोही रोड उपकेंद्र से निकली लाइन पर पुलिस लाइंस के पास तार टूटकर गए, जिसके चलते करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बहादुरगंज उपकेंद्र का बहादुरगंज और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर 10 से डेढ़ बजे तक बंद रहा। बिजली गुल होने से सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया।
-- -- -- --
ग्रामीण इलाकों में शाम तक नहीं बहाल हुई बिजली
-बारिश के चलते गुल बिजली ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। कांट के अभायन फीडर पर इंसुलेटर खराब होने से बिजली गायब हो गई। इसी तरह उमराह गांव में बंच लाइन डालने के चलते पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। खुदागंज में इंसुलेटर फटने से मझला फीडर चार घंटे तक बंद रहा।