{"_id":"65feb912a4da80b8fc05fa2a","slug":"railways-runs-additional-trains-roadways-will-also-run-more-buses-on-delhi-route-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-115525-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे ने चलाई अतिरिक्त ट्रेनें, रोडवेज भी दिल्ली रूट पर दौड़ाएगा ज्यादा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे ने चलाई अतिरिक्त ट्रेनें, रोडवेज भी दिल्ली रूट पर दौड़ाएगा ज्यादा बसें
Sat, 23 Mar 2024 04:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के निर्देश पर प्रोत्साहन योजना शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। लांग रूट से आने वाले यात्रियों को देखते हुए बसें बढे़ेगी। वहीं रेलवे ने भी दो अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो।
परिवहन निगम की ओर से दिल्ली रूट पर 25 बसों का संचालन किया जाता है। सामान्य दिनों में चलने वाली इन बसों से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। लेकिन होली, दिवाली, भैया दूज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर दिल्ली से आने वाले लोगों की संख्या अधिक हो जाती है। जिसके चलते परिवहन निगम को अतिरिक्त बसों को संचालन शुरू करना पड़ता है। एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि होली को ध्यान में रखकर दिल्ली रूट पर 30 बसें और चलाई जाएगी। इसके अलावा लोकल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ेंगे। जिससे वहां से आने वालों को परेशानी न हो। शुक्रवार को बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही।
उधर, रेलवे की ओर से दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है जो शाहजहांपुर में भी रुकेंगी। इनमें 04540/39 अंबाला कैंट-कटिहार जंक्शन-अंबाला कैंट रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तथा 04538/37 चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन-चंडीगढ़ रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इनके अलावा कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी बढ़ाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रेनों में कंफर्म सीटें मिल पाना मुश्किल है। यात्रियों को धक्कामुक्की के साथ ही यात्रा पूरी करनी पड़ रही है, यह स्थिति शुक्रवार को भी बनी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राज्यरानी, सत्याग्रह समेत तमाम ट्रेनों में इतनी भीड़ रही कि कई यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी।