{"_id":"61390c6e8ebc3e887a34ddeb","slug":"railways-employe-protest-shahjahanpur-news-bly4589874176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने जुलूस निकालकर किया रेलवे निजीकरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने जुलूस निकालकर किया रेलवे निजीकरण का विरोध
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कचहरी हाल्ट पर प्रदर्शन करते नरमू के पदाधिकारी व रेलकर्मी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे निजीकरण के खिलाफ नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर व रोजा स्थित रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया।
नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से कचहरी हाल्ट तक जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल रेल कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नारे लगाए। नरेंद्र त्यागी ने कहा कि रेलवे का निजीकरण उचित नहीं है, इसके काफी दुष्परिणाम देश को प्रभावित करेंगे। बताया कि रेलवे द्वारा 400 स्टेशन, 15 स्टेडियम, 96 पैसेंजर गाड़ियां, 151 एक्सप्रेस गाड़ियां 256 गुड्स शेड, 741 किलोमीटर कोंकण रेलवे, 1400 किलोमीटर ओएचई (ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइन), 471 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर व तमाम रेलवे कालोनियों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। इसका नरमू पुरजोर विरोध कर रही है। कहा कि देश व रेल की बनी बनाई संपत्ति को निजी हाथों में दिया जाना उचित नहीं है।
रामौतार शर्मा, यतेंद्र त्रिवेदी, केशरी लाल, सलीम शहजादा, राजीव कुमार, चंदा, गुरुदेव, रामहरि मिश्रा, सुशील कुमार, अवनीत, तेजपाल, अमित कुमार, फौजी, रामरतन, धर्मेंद्र कुमार, धनपाल, मोहित मिश्रा आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। उधर, रोजा रेलवे स्टेशन से शाखा सचिव के अमित भागवत के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष अवधेश सक्सेना, उपाध्यक्ष अरुण सक्सेना, एपी त्रिपाठी, मनोज सिंह, पूनम यादव, धनंजय यादव, जेपी सिंह, आदि शामिल रहे।