{"_id":"5d7009bc8ebc3e016843084d","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly3749478115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने आई महिला को ट्रैकमैन ने जान पर खेलकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने आई महिला को ट्रैकमैन ने जान पर खेलकर बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर-रोजा। आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने आकर जान देने की कोशिश की। डाउनलाइन पर काम कर रहे ट्रैक मैन ने फुर्ती दिखाकर ट्रेन के सामने दौड़ रही महिला की जान बचा ली। महिला शहर के मोहल्ला मेहमान शाह जलालनगर की रहने वाली बताई जा रही हैं। उसका पति इलेक्ट्रिक का काम कर परिवार चलाता है।
बुधवार को ट्रैकमैन सुनील तिवारी अपने साथियों के साथ रोडवेज स्थित रेलवे फाटक नंबर 323 के पास डाउनलाइन पर काम कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला मुंह पर ढ़ाटा बांधकर रेलवे फाटक नंबर 323 से रोजा की ओर ट्रैक पर चलती चली जा रही थी। उसके सामने से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ रही थी। बार-बार चिल्लाने के बाद भी महिला ट्रैक से नहीं हटी, तो ट्रैकमैन सुनील ने फुर्ती दिखाते हुए दौड़ लगा दी और महिला के पास पहुंच उसे ट्रैक से खींचकर जान बचा ली। इस दौरान महिला खुद को छुड़वाने का प्रयास करती रही और ट्रैकमैन के हाथ पर काटने लगी। तब तक मौके पर कई लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़कर रेलवे गेट पर लेकर आए। घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से कारण जानने का प्रयास किया। पहले तो उसने किसी को कुछ भी बताने से इंकार दिया। काफी पूछने पर बताया कि उनके पति एक इलेक्ट्रीशियन हैं। जिन्हें काम नहीं मिलने के कारण पारिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। दो बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनकी सुविधाओं को पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा। वह खुद भी पढ़ी-लिखी है, पर उसे भी कहीं कोई काम नहीं मिला। ऐसे में उसने अपनी जान लेने का फैसला ले लिया। उसे मालूम है कि आत्महत्या करना गलत है, लेकिन उसके सामने कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बचा है। महिला की बात सुनकर सभी ने उसके व परिवार के साथ सहानुभूति जताई। पुलिस ने महिला के पति को मौके पर बुलाकर दोनों को समझाने-बुझाने के बाद घर भेज दिया।