फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway news

तीन घंटे ब्लॉक लेकर फ्री इंटरलॉकिंग का किया काम

Sun, 28 Feb 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Railway news
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर दोहरीकरण का चार मार्च को होने वाले सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेलवे का स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शनिवार को दोपहर तीन घंटे का ब्लॉक लेकर बनतारा, उचौलिया, जंग बहादुर गंज रेलवे स्टेशनों पर फ्री इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया।
विज्ञापन

पिछले माह रेलवे महाप्रबंधक ने रोजा-सीतापुर के बीच निरीक्षण के दौरान मैगलगंज के पास नारियल फोड़कर रेलवे पुल का उद्घाटन किया था। रोजा से सीतापुर डबल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इस लाइन के चालू होते ही रोजा से गोरखपुर, गोंडा, बस्ती का सफर आसान हो जाएगा। वहीं सफर में समय कम लगेगा। इसको चालू करने से पहले सीआरएस की मंजूरी जरूरी है। चार मार्च को सीआरएस निरीक्षण होन तय है। इस संबंध में पत्र आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन घंटे का ब्लॉक लेकर बनतारा उचौलिया, जंग बहादुर गंज रेलवे स्टेशनों पर फ्री इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed