{"_id":"bf4291d10d3b77527470524233282e07","slug":"queen-s-birthday-celebrated-by-avanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी अवंती बाई का जन्मदिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी अवंती बाई का जन्मदिवस मनाया
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
देश के स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वालीं वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीदों की नगरी में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा के सेठ एन्क्लेव स्थित आवास पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी शहादत का भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय केग संस्थापक एवं पूर्व राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि गौरवशाली इतिहास रखने वाले समाज को उन्नति की राह पर चलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। देश के स्वाधीनता संग्राम में अमर शहीद अवंती बाई का योगदान न केवल लोधी समाज बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरवशाली है। उनका बलिदान राष्ट्र नायिका के रूप में देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी रतीराम वर्मा ने वीरांगना के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर लोधी समाज को शिक्षित करके कुरीतियों का नाश करने के लिए समाज के ही लोगों को आगे आना होगा। पूर्व सहायक विकास अधिकारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि समताज की उन्नति के लिए अवंती बाई के प्रशासकीय और नेतृत्व क्षमता के गुण आत्मसात करने होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोधी राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने कहा कि अवंती बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए समाज के शिक्षित लोगों को शैक्षिक स्वालंबन के साथ राजनीतिक नेतृत्व की क्षमता विकसित करने के लिए आगे आना होगा। प्रारंभ में सभी ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। सर्वेश कुमार वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में जितेंद्र नाथ आर्य, गोकरन लाल वर्मा, बृजेंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, राजकमल वर्मा, जोगेंद्र वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। व्यवस्था में डॉ. नानक चंद्र वर्मा, प्रशांत वाजपेयी, सूरज पाल वर्मा आदि का सहयोग रहा।