{"_id":"5750770c4f1c1b862d108ed6","slug":"quad-bikes-collide-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, एक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में खमरिया रोड पर बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जलालाबाद क्षेत्र के गांव कस्तूरी निवासी 18 वर्षीय राधे पुत्र प्रमोद अपने चचेरे भाई पंकज और मुकेश के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गांव खमरिया निवासी केके मौर्य के यहां नामकरण संस्कार की दावत खाने आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस लौटते समय खमरिया रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में राधे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को कर दी गई है।
विज्ञापन