{"_id":"65b6bef08214a605ce059374","slug":"qadir-and-neha-got-first-place-in-600-meter-race-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-112361-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 600 मीटर दौड़ में कादिर और नेहा ने पहला स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 600 मीटर दौड़ में कादिर और नेहा ने पहला स्थान पाया
Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 10वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में हुई। प्रतियोगिता के अंडर 14 व 16 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
अंडर 16 बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में कादिर खान प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय व अमित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में कादिर खान पहले, हरप्रीत सिंह दूसरे और अनिकेत कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। 80 मीटर बाधा दौड़ में आयुष कुमार प्रथम, वेद व्रत द्वितीय व रवि प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में विशाल पटेल ने पहला, शिवम ने दूसरा, शुभम गौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रवि प्रथम, राहुल द्वितीय व रचित तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, मानवी द्वितीय, नवसीन तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में नेहा ने पहला, कुमुद ने दूसरा और स्मृति ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में जोहर प्रथम, नेहा खान द्वितीय व तनुशी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में वर्षा पहले, सेजल दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह से अंडर 14 के बालक वर्ग में भाला फेंक में उत्कर्ष सिंह प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय व शोएब तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के भाला फेंक में शिल्पी प्रथम, मानवी द्वितीय तथा शबा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक के रूप में रवि कुमार, अमन, बांके बिहारी यादव, आशीष सिंह, उत्कर्ष, विशाल, अनुराग मिश्रा, सोहेल कबीर आदि रहे।
इससे पहले मुख्य अतिथि डीसीएम शुगर डिस्टलरी अजबापुर विवेक तिवारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. आशुतोष शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव रत्नेश सक्सेना ने बताया कि जो खिलाड़ी एथलेटिक्स ऑफ इंडिया के मानकों को पूरा करेंगे, वह गुजरात के अहमदाबाद में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।