{"_id":"2e6ca462d02943250030ab0ff9db410b","slug":"puwayan-council-members-in-a-memorandum-submitted-to-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में पालिका सदस्यों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में पालिका सदस्यों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
पुवायां।
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सलिल कुमार पटेल को सौंपकर ग्राम प्रधानों और नगर निगम पार्षदों की तरह वार्ड विकास निधि और भत्ता देने की मांग की है।
नगर पालिका के सदस्य राजेश त्रिवेदी, बेचेलाल, राजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना, अंजली शर्मा, रजनीश शर्मा, पातीराम राजपूत, पवन पांडेय, गौरव त्रिवेदी, गुड्डी गुप्ता, रेखा देवी, शिशुपाल सिंह, रेखा तिवारी आदि ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानों और नगर निगम में पार्षदों को वार्ड विकास निधि दी जाती है। इसके अलावा खर्च के रूप में भत्ता भी दिया जाता है। इससे उन्हें अपने दायित्व निभाने में आसानी होती है। पालिका सदस्य बीस से तीस हजार जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन सदस्यों को कोई भी वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए हैं। उन्होंने पालिका सदस्य के लिए वार्ड विकास निधि का प्रावधान करने, आवश्यकता अनुसार दैनिक सफाई कर्मचारी रखने का अधिकार देने, प्रत्येक सदस्य को कार्यालय, यातायात, स्टेशनरी, मोबाइल व्यय आदि के लिए भत्ता या अंशदान दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति शहरी विकास केंद्रीय मंत्री और नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है।