फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan: Cash worth Rs 2.60 lakh stolen from Sangrahan Amin's car

पुवायां : संग्रह अमीन की कार से 2.60 लाख की नकदी चोरी

Sun, 20 Oct 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Puwayan: Cash worth Rs 2.60 lakh stolen from Sangrahan Amin's car
पुवायां में खड़ी कार के पास मौजूद संग्रह अमीन और जांच करती पुलिस। संवाद
पुवायां। बैंक से पैसे निकालकर कार से घर जाने के दौरान रास्ते में सब्जी खरीदते समय संग्रह अमीन की कार से भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरों ने 2.60 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नाहिल निवासी योगेश मिश्रा पुवायां तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर एसबीआई बैंक से करीब तीन बजे दो लाख साठ हजार रुपये निकालने के बाद अपनी कार में रख लिए। इसके बाद वह खुटार रोड पर सेंटर चौराहे के पास वह कार को खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे। इस दौरान उनका बैग चोरी हो गया। वापस आने पर उन्हें बैग नहीं मिला। इस पर उन्होंने आस-पास के दुकानदारों को मामले की जानकारी दी, लेकिन बैग को तलाशने पर कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

योगेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बैग में रुपयों के साथ सरकारी कागजात भी रखे थे। इस पर अपराध निरीक्षक राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाशने का प्रयास किया, लेेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शाम तक संग्रह अमीन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
घटना के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम लगी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोर को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed