फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan and ammunition tehsil The Toppers award

पुवायां और गोला तहसील के टॉपर छात्र पुरस्कृत

Thu, 22 Oct 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Puwayan and ammunition tehsil The Toppers award
खुटार के राजभवन में पुवायां और गोला तहसील के इंटर और हाईस्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को ढाई-ढाई हजार रुपये के चेक और सम्मान पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजा विजय शाह जू देव ने कहा कि शिक्षा ऐसा अनमोल मोती है, जिसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को हर हालत में शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से Òश्रीमती रानी चंदेली स्मृति पुरस्कारÓ के नाम से वर्ष 2013 से बच्चों को सम्मनित करना शुरू किया गया था। इसके तहत हाईस्कूल और इंटर के पुवायां और गोला तहसील के टॉपर बच्चों को पुरस्कार के रूप में ढाई-ढाई हजार की चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राजा विजय शाह जूदेव, डीपी मिश्रा, नागेश पांडे, लक्ष्मण गुप्ता आदि ने पुवायां इंटर कालेज के छात्र गांव भरतापुर निवासी मुकेश राठौर, सरस्वती उ.मा. स्कूल पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी अभय मिश्रा, बंडा के गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान इंटर कालेज की छात्रा नवदीश कौर, बंडा की अंशिका राठौर को सम्मानित किया। इस दौरान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


खीरी जिले के टॉपर भी हुए पुरस्कृत
खुटार। गोला तहसील से सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के इंटर के छात्र खीरी के गोला कस्बा निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र रितुराज वर्मा, गोला के ही अवधेश मिश्रा की पुत्री दिशा मिश्रा, हाईस्कूल के छात्र गोला कसबे के लालसिंह के पुत्र विपुल सिंह राठौर, मैलानी के गांव संसारपुर निवासी कुलदीप दीक्षित की पुत्री सुरभि दीक्षित को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed