फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan police stopped the dance party and the committee closed the fair.

Shahjahanpur News: पुवायां पुलिस ने डांस पार्टी बंद कराई तो कमेटी ने मेला बंद किया

Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
सार

पुवायां के रामलीला मेले में पुलिस ने रात दस बजे डांस पार्टी बंद कराई, जिससे मेला कमेटी ने विरोध में पूरा मेला बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस और समिति पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Puwaiyan police stopped the dance party and the committee closed the fair.
पुवायां में मेला कमेटी के पदाधिकारियों को मानने में लगे दरोगा। संवाद

विस्तार

पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में चल रहे रामलीला मेले में बृहस्पतिवार रात दस बजे पुलिस ने डांस पार्टी बंद करा दी। इससे नाराज मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरा मेला ही बंद करा दिया। इस दौरान पुलिस और मेला कमेटी के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रामलीला समिति में मंत्री राकेश मिश्रा ने बताया कि रात दस बजे थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस बल के साथ मेले में आए और डांस पार्टी बंद करा दी। मेले में लगे झूले बंद थे फिर भी झूले वालों को भी पुलिस ने काफी फटकारा। जानकारी मेला समिति के पदाधिकारियों तक पहुंची तो वह लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक थाना प्रभारी मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन

वहां तैनात पुलिस से समिति के पदाधिकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। इससे नाराज मेला कमेटी के लोगों ने पूरा मेला बंद कराते हुए बिजली बंद कर दी। मेला बंद होने की जानकारी होने से पुलिस में खलबली मच गई और थाना प्रभारी फिर से मेला पहुंचे लेकिन मेला मंत्री राकेश मिश्रा ने उनसे बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे तक पुलिस मेला गेट पर खड़ी थी और एक दरोगा मेला कमेटी के पदाधिकारियों को मनाने में लगे हुए थे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि एसडीएम की ओर से फोन करके बिना अनुमति बड़ा झूला नहीं चलने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर वह मौके पर गए थे तो झूला पहले से ही बंद मिला। उन्होंने बिना अनुमति झूला नहीं चलाने के लिए कहा। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई है। डांस पार्टी नहीं बंद कराई गई है।

--
मेला कमेटी की ओर से केके गुप्ता का फोन आया था। उन्होंने किसी दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि डांस पार्टी को लेकर मेला कमेटी वाले बखेड़ा कर रहे हैं। मामले की जानकारी ली जा रही है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed