{"_id":"9dc7e499cdb0031158c14a7430d67e46","slug":"pushkar-was-won-by-paul-and-mahajabeen-cross-country-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर पाल और महजबीं ने जीती क्रास कंट्री रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर पाल और महजबीं ने जीती क्रास कंट्री रेस
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से हथौड़ा बुजुर्ग स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष-महिला वर्ग में पांच किमी की क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई। बाद में 15 वर्षीय बालक वर्ग की तीन किमी रेस भी आयोजित की गई।
क्रास कंट्री रेस के पुरुष वर्ग में एनटीआई के छात्र पुष्कर पाल ने बाजी मारी, जबकि संग्राम सिंह दूसरे, संजीव कुमार तीसरे और सुरजीत चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में महजबीं ने पहला, संजना ने दूसरा, शिवली ने तीसरा और शिवांगी ने चौथा स्थान पाया। 15 वर्षीय बालक वर्ग की दौड़ में पंकज कुमार पहले स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में अफरोज दूसरे, शिवेंद्र तीसरे और साजन राज चौथे स्थान पर रहे।
प्रारंभ में क्रीड़ाधिकारी डॉ. एनसी यादव ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला ओलंपिक एवं वालीबाल संघ के सचिव कैप्टेन एलडी शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंशकालिक वालीबाल प्रशिक्षक मो. अनवर, हॉकी प्रशिक्षक शैल सक्सेना, ब्रजेश कुमार, वीपी सिंह, अशोक कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।