फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   public problem

पृथ्वीपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिए ओवरलोड ट्रक

Fri, 10 Dec 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
public problem
मिर्जापुर में गन्ने से भरे ओवरलोड को रोके पृथ्वीपुर के ग्रामीण । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के पृथ्वीपुर गांव में बुधवार को गन्ने के ओवरलोड ट्रक के पलटने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम को ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया। पुलिस ने इन ट्रकों को एक बार निकलने देने के लिए ग्रामीणों को राजी कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रोजाना की तरह गन्ने से भरे हुए तीन ओवरलोड ट्रक पृथ्वीपुर गांव से निकले। तभी सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रकों के आगे खड़े होकर रोक लिया। ग्रामीण ट्रकों को वापस ले जाने पर अड़ गए। ट्रक चालकों ने रोड पर ट्रक खड़े कर दिए और पुलिस को सूचना दी। थाने के एसआई रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

एसआई ने एक बार इन ट्रकों को निकल जाने के लिए ग्रामीणों की मान मनौव्वल की। तब ग्रामीणों ने ट्रकों को जाने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस तो गन्ने की ढुलाई करने वाले ट्रक चालकों से मिली हुई है। इसलिए गांव में इतना बड़ा हादसा गन्ने के ओवरलोड ट्रक के पलटने से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने के बजाय ट्रकों को निकलवा दिया है। अब वे खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए इन गन्ने से भरे हुए ओवरलोड ट्रकों को नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed