फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public Hearing Day: Five out of six complaints resolved

जनसुनवाई दिवस : छह में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 12 Sep 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Public Hearing Day: Five out of six complaints resolved
शाहजहांपुर के नगर निगम में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ​शिकायत सुनते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्
सफाई, पेयजल, प्रकाश बिंदु, निर्माण और कर से संबंधित रहीं शिकायतें व समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। संभव के तहत नगर निगम कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई दिवस कार्यक्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान छह में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
जनसुनवाई दिवस कार्यालय में कोई सफाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत लेकर आया, किसी ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति न होने की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित समस्याएं तथा शिकायतें रहीं। नगर आयुक्त ने सुना और गंभीरता के साथ संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नगरवासियों से अपील की कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले जन-सुनवाई दिवस में सक्रिय प्रतिभाग कर नगर निगम की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को रखें। इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सिविल एसके आंबेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed