मनोविज्ञान के बजाय शिक्षाशास्त्र का प्रश्नपत्र बांटने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर की व्यक्तिगत परीक्षार्थी ने बोर्ड परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे लोधीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पुत्र की साली नेहा संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र पर इंटर की परीक्षा दे रही है। बृहस्पतिवार की द्वितीय पाली में उसका मनोविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर था। मनोविज्ञान के बदले में उसे शिक्षाशास्त्र का पेपर दिया गया। उसके बार-बार कहने पर भी पेपर बदला नहीं गया। करीब एक घंटे बाद उसे मनोविज्ञान का प्रश्नपत्र दिया गया, जिसको हल करने में उसे समय ही नहीं मिल सका। इस संबंध में डीआईओएस कमलाकर पांडेय का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अभिभावक अथवा परीक्षार्थी ने भी कुछ अवगत नहीं कराया है। परीक्षार्थी को गलत पेपर हल ही नहीं करना चाहिए था। वह शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक से पूरी जानकारी लेगें।