{"_id":"654937253c7ff6cab80e1594","slug":"provide-benefits-of-old-pension-scheme-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-7766-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाएं
Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बीएसए रणवीर सिंह को ज्ञापन सोंपते यूटा के पदाधिकारी व विशिष्ठ बीटीसी शिक्षक। संस्था
शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को संबोधित ज्ञापन बीएसए रणवीर सिंह को सौंपा गया।
इसमें कहा गया कि कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक) से जारी पत्र के माध्यम से विभाग में कार्यरत कार्मिकों की सूचना बीएसए से गूगल शीट पर चाही गई है। इस पत्र में लिखा है कि सूचना में विशिष्ट बीटीसी 2004 में नियुक्त अभ्यर्थियों को शामिल न किया जाए। जबकि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच का विज्ञापन निर्धारित तारीख एक अप्रैल 2005 के पूर्व का प्रकाशित था। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की विभाग में ज्वाइनिंग बाद में हो सकी थी। ऐसे में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के नियुक्त शिक्षक भी इसी परिधि में आते हैं, उनको इसके लाभ से वंचित न रखा जाए। प्रक्रिया में शामिल कर पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की विधिक कार्यवाही होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिला संरक्षक मनोज शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला महामंत्री हरिशंकर, जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज, जिला उपाध्यक्ष चंदन वर्मा, जिला लेखाकार सोनपाल, जिला मीडिया प्रभारी योगेश त्रिवेदी, जुल्फिकार, अवनीश सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।