फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protested against the encroachment

फुटपाथ पर खुली अवैध दुकानों का विरोध

Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
protested against the encroachment
पुलिस से बेखौफ होकर मकान के आगे रखा खोखा
विज्ञापन

खिरनीबाग निवासी रमन कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने मंगलवार को देर रात उनके घर के सामने फुटपाथ पर लोहे व टीन का खोखा रख लिया। खटपट होने पर उन्होंने और पड़ोसी शैलेंद्र गुप्ता ने बाहर निकलकर माजारा समझने के बाद सार्वजनिक महत्व की जमीन पर खोखा रखने का विरोध किया। इसके बावजूद खोखा रखने वाले नहीं माने तो पुलिस को इत्तला दी।

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि थाना सदर बाजार की चीता पुलिस टीम ने मौके पर जाकर खोखा रखने से मना किया, लेकिन इसका पालन नहीें करने पर पुलिस एक व्यक्ति को थाने पकड़ ले गई, लेकिन मकान के सामने रखा खोखा नहीं हटाया गया। रमन कुमार के साथ गए क्षेत्रवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि जहां खोखा रखा गया है, उस जमीन पर पूर्णमासी, अमावस्या और रामलीला मेलों की दुकानें सजती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed