{"_id":"5f4febfa8ebc3e53b21a190d","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly418436745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक बंदी के बावजूद स्कूल खुलवाने पर शिक्षकों में आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक बंदी के बावजूद स्कूल खुलवाने पर शिक्षकों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के संबंध में अनलॉक गाइड लाइन का बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अनुपालन नहीं कराए जाने के विरोध में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। संबंधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी को दिया गया।
संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 में अनलॉक-1, अनलॉक-2, अनलॉक-3 और अनलॉक-4 में सभी स्कूलों और कालेजों को 30 सितंबर तक बंद किये जाने के निर्देश दिए गये, जिसका अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सभी स्कूल कालेज बंद करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में जुलाई 2020 से गाइड लाइन का उल्लंघन किया जा रहा हैं और शिक्षकों को विद्यालय बंद होने के आदेश के बावजूद विद्यालय बुलाया जा रहा हैं।
प्रांतीय नेता ने कहा कि इस संक्रमण काल में शिक्षकों के लगातार विद्यालय जाने के कारण सैकड़ों शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वही कुछ शिक्षकों की इस महामारी से मृत्यु भी हो चुकी हैं, लेकिन मृत्यु होने के बावजूद मृतक परिवार को कोरोना से संबंधित बीमा की धनराशि नहीं दी गई हैं। संघ ने मांग की है कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए कोरोना संक्रमण काल में विद्यालय बंद करने के आदेश का अनुपालन कराया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में संघ की प्रांतीय प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, जिला मंत्री देवेश कुमार वाजपेई, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्र, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, अरविंद सिंह, अवनीश यादव, राहुल तोमर, विजय प्रताप सिंह,प्रेमलता शुक्ला, गीता शुक्ला, सुषमा गुप्ता, नीरज सागर आदि शामिल रहे।