फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mega rally in Delhi against vote theft; 500 Congress members to travel from Shahjahanpur

Shahjahanpur News: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में महारैली, शाहजहांपुर से जाएंगे 500 कांग्रेसी

Wed, 28 Oct 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mega rally in Delhi against vote theft; 500 Congress members to travel from Shahjahanpur
शाहजहांपुर। वोट चोरी के खिलाफ एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए पीसीसी पर्यवेक्षक व राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश तिवारी मंगलवार देर शाम राजीव भवन पहुंचे। रैली के लिए खाका तैयार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में बताया कि जिले से 500 कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली कूच के लिए तीन स्तरीय रणनीति बनाई गई है। पहले चरण में पार्टी के पदाधिकारियों, दूसरे में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और तीसरे चरण में दिल्ली में रहने वाले शाहजहांपुर के रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारियों की ओर से रैली रद्द करने की मांग से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अशफाक उल्ला खां, धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed