फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against withholding of salaries of 33 employees; warning of agitation.

Shahjahanpur News: 33 कर्मियों का वेतन रोके जाने का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 11 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Protest against withholding of salaries of 33 employees; warning of agitation.
वाल्मीकि मंदिर में बैठक के दौरान विचार व्यक्त करते उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने 33 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोके जाने पर शुक्रवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसके बाद बैठक कर वेतन जारी नहीं होने पर सोमवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर में हुई बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री मुरारी लाल भास्कर ने बताया कि वर्ष 2025 में 70 कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए गए थे। उस समय कुछ कर्मियों को पार्षदों ने जाने नहीं दिया। अब उन्हीं में 33 कर्मियों का वेतन बिना सूचना के रोक दिया है। अचानक से वेतन रोकने पर बच्चों की पढ़ाई की फीस, राशन समेत कई संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय प्रधान ने कहा कि पार्षदों की गलती की सजा कर्मचारी भुगत रहे हैं। उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कटारिया ने कहा कि नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। सोमवार तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में आशीष, अरविंद, मनोज, प्रमोद, ब्रह्मपाल, सुषमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed