फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against remarks on Prophet

पैगंबर पर टिप्पणी करने वालों पर एनएसए के तहत हो मुकदमा

Thu, 16 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protest against remarks on Prophet
शाहजहांपुर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को मांग को लेकर टाउन हॉल स्थित मस्जिद के बाहर प्रदर्शन क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मेें मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की गई। टाउन हाल वाली मस्जिद के गेट पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और एसपी एस. आनंद को दिया गया। इस दौरान काफी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के विरोध में बुधवार को टाउन हाल स्थित मस्जिद में शहर की मस्जिदों के इमाम व अन्य लोग एकत्रित हुए। मस्जिद में जलसे में वक्ताओं ने कहा कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से देश भर में धार्मिक उन्माद फैल रहा है। अभद्र टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय विरोध करने वालों को जेल भेजकर कार्रवाई की जा रही है। उनकी संपत्ति को जब्त कर मकानों को गिराया जा रहा। यदि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए तो देश भर में विरोध-प्रदर्शन खुद ही समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर एनएसए के तहत मुकदमा कायम कर तुरंत जेल भेजने, सोशल मीडिया पर धार्मिक भड़काऊ डिबेट पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां, हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी, प्रोफेसर सैयद नोमान, डॉ. तारिक अली खां, सैयद कासिम रजा, मोअज्जम अली, मौलाना मोहम्मद अनीस खां, गुलाम गौस खां, हाफिज राहिल, हाफिज खालिद रजा, हाफिज फुरकान, सैयद मोहम्मद अफजाल, सैयद फरहान अली, मोहम्मद अहसन रजा, महबूब इदरीसी, नौशाद कुरैशी, अशफाक उल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed