फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest Against Illegal Fee Collection and Forced Course Enrollment

Shahjahanpur News: अवैध रूप से फीस वसूलने और जबरन पाठ्यक्रम देने का विरोध

Fri, 10 Apr 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Illegal Fee Collection and Forced Course Enrollment
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते विद्यार्थी परिषद के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और जबरन किताबें दिए जाने से खफा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हल्ला बोलते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि तीन दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिषद के कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। डीएम से मिलने जाते समय चैनल बंद मिलने पर वहीं पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद डीएम से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि प्रतिवर्ष पाठ्यक्रम बदलकर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। निर्धारित दुकानों से महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ स्कूलों में नए-पुराने पाठ्यक्रम के नाम पर अभिभावकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय और पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने नगर के प्रमुख दो स्कूलों के नाम बताए। कहा कि इन स्कूलों में सीट खाली नहीं होने के बावजूद फॉर्म बेचकर धोखाधड़ी की जा रही है।

वैभव सक्सेना, प्रदेश सह मंत्री संजय गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, आयुष्मान चौहान, भानु प्रताप, आर्यन श्रीवास्तव, अभिनेद्र त्रिपाठी, बाबू टाटा, अतितोष सिंह आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed