फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proposal to increase house and water tax, procession taken out in protest

Shahjahanpur News: गृह व जल कर बढ़ाने का प्रस्ताव, विरोध में निकाला जुलूस

Thu, 07 Nov 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Proposal to increase house and water tax, procession taken out in protest
खुटार नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते नागरिक। वीडियो ग्रैब
खुटार। गृह व जल कर बढ़ाने के प्रस्ताव पर बुधवार को क्षेत्र के तमाम लोगों ने मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी हैं। नागरिकों का कहना है कि वर्ष 2021 में इन दोनों करों की दरें बढ़ाई गई थीं, अब फिर से बढ़ोतरी से गरीब तबके के लोगों को परेशानी होगी। बुधवार को तमाम लोग मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां ईओ की अनुपस्थिति में लिपिक अनिल सिंह को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में बताया कि टैक्स में बढ़ोतरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

तमाम लोगों ने टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ आपत्तियां भी दी हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णराज के प्रतिनिधि देवेश गुप्ता, कमल दीक्षित, रोहित शुक्ला, आशीष गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुनील सिंह, हबीब, वीरेंद्र मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed