फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proposal for construction of shop on mill land passed

Shahjahanpur News: मिल की जमीन पर दुकान निर्माण का प्रस्ताव पास

Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of shop on mill land passed
तिलहर में द किसान सहकारी चीनी मिल समिति की बोर्ड बैठक में मौजूद एडीएम एफआर अरविंद कुमार व अन्य।
तिलहर। द किसान सहकारी चीनी मिल समिति की बोर्ड बैठक में मिल की जमीन पर दुकानों का निर्माण कराने, विस्तारीकरण एवं मशीनों के मेंटीनेंस के बिंदुओं पर चर्चा हुई। कई प्रस्ताव सर्वसहमति से पास किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर स्थित रस्तोगी धर्मशाला में एडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत हुई। सबसे पहले चीनी मिल के सीसीओ दमिनेश रॉय ने पिछले वर्ष के आय और व्यय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। चीनी मिल की आय बढ़ने पर बोर्ड के सभी सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्य संजय पाठक ने चीनी मिल की जमीन पर स्टेशन रोड एवं हाईवे की ओर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा जो सर्वसहमति से पास हुआ। सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने गन्ना क्रय केंद्रों से परिवहन व्यवस्था में सुधार करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभापति सुरेश पाल सिंह ने बताया कि मिल के अंदर बड़ा बोर्ड हाॅल एवं सहकारी बैंक कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। सभापति दोदराम कुशवाहा ने कहा कि कैजुअल कर्मचारी का मानदेय बढ़ोतरी के लिए कार्य किया जाएगा।

छोटे किसानों की पर्ची पहले काॅलम में निकालने की मांग की गई। इस पर मुख्य गन्ना अधिकारी दमिनेश कुमार राय ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की पर्ची ही किसानों को जल्दी भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed