{"_id":"62a8e11b2b0a342ce36fabba","slug":"property-worth-1-5-lakh-burnt-due-to-fire-shahjahanpur-news-bly488265650","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में लगी आग, तीन भाइयों का रखा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में लगी आग, तीन भाइयों का रखा सामान जला
विज्ञापन
गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जला घरेलू सामान
- फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव कोल्हूगाढ़ा में मंगलवार दोपहर झोंपड़ी में आग लग गई। झोंपड़ी में रखा तीन भाइयों का अनाज, खाद, डीजल आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान माना जा रहा है।
गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने घर के सामने एक झोंपड़ी डाल रखी है। झोंपड़ी में उनके अलावा भाई नंदकिशोर, राजकिशोर का अनाज सहित तमाम सामान रखा रहता है। मंगलवार दोपहर एक बजे झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आग से एक ड्रम डीजल, 20 क्विंटल गेहूं, 20 बोरी सरसों, दस बोरी यूरिया, छह बोरी डीएपी, भूसा, चारपाई सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। गांव के लोगों का कहना है कि फायरब्रिगेड की टीम काफी देर से आ सकी, इस कारण ज्यादा नुकसान हो गया। पीड़ितों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।