फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prominent figures from the community were honored on Lalai Jayanti.

Shahjahanpur News: ललई जयंती पर समाज की विभिन्न विभूतियों को किया सम्मानित

Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prominent figures from the community were honored on Lalai Jayanti.
गन्ना शोध परिषद में वि​भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते अति​
शाहजहांपुर। द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया व लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल कल्चरल सोसायटी की ओर से महान सामाजिक क्रांतिकारी पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस बीच विभिन्न विभूतियों को समिति की ओर से प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लोधीपुर स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दल सिंह यादव और सियाराम दिनकर ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। दल सिंह यादव कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव का जीवन समाज को अंधविश्वास और पाखंड से मुक्त कराने के लिए एक जलती हुई मशाल की तरह था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रामसागर यादव ने ललई सिंह यादव के जीवन संघर्षों और उनकी क्रांतिकारी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, बाबू सरनाम सिंह यादव, डॉ. संजीव कनौजिया, सुरेश पाल सिंह, अशफाक उल्ला खां, अरुण कुमार, अंशुमन कुमार सिंह ने विचार रखे। संचालन वेदपाल सुमन व यदुवीर यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed