फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prohibition of Bhakiyu on SDM assurance adjourned

एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना स्थगित 

Thu, 08 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prohibition of Bhakiyu on SDM assurance adjourned
आंदोलन खत्म - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
रामगंगा की बाढ़ से बचाव की मांग को लेकर चल रहे भाकियू के धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के साथ एडीएम-एफआर सर्वेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए पत्थर की ठोकरों के  निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने का लिखित आश्वासन दिया। एडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

 रामगंगा के तटवर्ती गांव पहरुआ मे सोमवार से चल रहे भाकियू के धरना के चौथे दिन एडीएम-एफआर सर्वेश कुमार सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम के साथ किसानों धरना स्थल पर पहुंचे। एडीएम ने किसानों से पूछा कि पिछले सालों में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा मिला है,पीड़ितों के मना करने पर उन्होंने  तहसीलदार रामनारायन वर्मा को बाढ़ से हुए नुकसान का प्रस्ताव अतिशीघ्र देने को कहा।          
विज्ञापन

मौजूद किसानों ने एडीएम से कहा कि पिछले वर्ष अतिवृष्टि में हुए नुकसान की चेक उन्हीं किसानों को दी गई,जिसने लेखपाल की मांग पूरी कर दी। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों के  भृष्टाचार की जमकर शिकायतें कीं। एडीएम ने तहसीलदार से लेखपालों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। दो घंटे तक धरना स्थल पर रुके एसडीएम ने ठोकरों का निर्माण करवाए जाने भरोसा दिलाया। लिखित आश्वासन पर भाकियू नेता उदयवीर सिंह यादव,सुरेशचंद्र शर्मा,अरविंद,रेवेंद्र सिंह वर्मा,ओवेंद्र,शीशपाल आदि ने एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
चार गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए 20 करोड़ का खर्च
 एडीएम के साथ आए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामनरेश वर्मा ने बताया कि कुनिया,हरिहरपुर,पहरुआ और मौजमपुर को बाढ़ से बचाव के लिए सर्वे किया गया है। चार किलोमीटर की लंबाई मे 50-50 मीटर पर पत्थर की ठोकरें बनाए जाने में करीब 20 करोड़ का खर्च आएगा। सर्वे रिपोर्ट और स्टीमेट एक सप्ताह में शासन-प्रशासन को भेज दिया जाएगा।

00000000000000000
सीएचसी पर ताला पड़ा देख एसडीएम का पारा हुआ हाई
मिर्जापुर। किसानों की समस्याएं सुनने धरना स्थल पर आए एडीएम एफआर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण मे इमरजेंसी कक्ष में ताला लटका देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि गांव गरीब के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही करने वाले स्टाफ पर शासन कार्रवाई करने को तैयार है। जरियनपुर सीएचसी की पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एसडीएम ने मौके पर मौजूद डॉ. सनीश सक्सेना से कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं  मुकम्मल कर लो,दो चार दिन में डीएम आने वाले हैं। अस्पताल में एक डॉक्टर के अलावा कुछ ही स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed