फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Products will become cheaper due to reduction in GST slab

Shahjahanpur News: जीएसटी स्लैब कम होने से उत्पाद होंगे सस्ते

Sat, 06 Sep 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Products will become cheaper due to reduction in GST slab
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में लोधीपुर स्थित प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें जीएसटी के स्लैब कम करने पर सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि जीएसटी स्लैब कम होना आम जनता और व्यापारियों के लिए हर्ष का विषय है। सरकार ने जीएसटी को सरल बनाने के लिए दो स्लैब की नई प्रणाली का प्रस्ताव रखा है। इससे आवश्यक वस्तुओं पर कर कम लगेगा।
विज्ञापन

अन्य वस्तुओं पर 18 प्रतिशत कर लगेगा। जीएसटी स्लैब कम होने से उत्पादन लागत घटेगी और उत्पाद सस्ते होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, राजेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, मोहम्मद रफी, अजय गुप्ता, मोहनिस खान, नाजिम शाह, आबिद हसन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed