{"_id":"634716bb05db9041a038301c","slug":"process-of-getting-dna-test-of-half-burnt-dead-body-started-shahjahanpur-news-bly5006118171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अधजले शव का डीएनए परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू, 20 महीने पहले मोबाइल शॉप के अंदर मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अधजले शव का डीएनए परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू, 20 महीने पहले मोबाइल शॉप के अंदर मिली थी लाश
Thu, 13 Oct 2022 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:04 AM IST
सार
19 दिसंबर 2020 को रोजा अड्डे पर स्थित नईम की मोबाइल की दुकान में रात 12 बजे आग लग गई थी। फायर यूनिट ने आग बुझाई थी। अगले दिन सुबह दुकान के अंदर मिले अधजले शव को पुलिस ने जानवर का बताकर तालाब के किनारे फेंक दिया था। बाद में मानव का शव होने की पुष्टि पर पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के अड्डे पर 20 महीने पहले मोबाइल शॉप के अंदर मिले अधजले शव की डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद डीएनए परीक्षण की अनुमति के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
19 दिसंबर 2020 को रोजा अड्डे पर स्थित नईम की मोबाइल की दुकान में रात 12 बजे आग लग गई थी। फायर यूनिट ने आग बुझाई थी। अगले दिन सुबह दुकान के अंदर मिले अधजले शव को पुलिस ने जानवर का बताकर तालाब के किनारे फेंक दिया था। बाद में मानव का शव होने की पुष्टि पर पोस्टमार्टम कराया गया। शरीर से मिला कड़ा, ताबीज और अधजला अंडरवियर सुरक्षित कर रख लिया था। दूसरी ओर आरसी मिशन क्षेत्र के फत्तेपुर रेती निवासी अभिषेक के लापता होने पर उसके पिता रामऔतार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रामऔतार ने दुकान के अंदर मिले शव को अपने बेटे का होने का दावा किया था।
विज्ञापन
शव के पास से मिले सामान को रामऔतार ने अपने बेटे का बताया था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने डीएनए परीक्षण कराने की बात कही थी। इस क्रम में रोजा पुलिस ने डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया। कागजी कार्रवाई को करने के बाद डीएम को अनुमति देने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
20 महीने पहले मिले अधजले शव के डीएनए परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई। चूंकि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं है। इसलिए डीएम की अनुमति से डीएनए की कार्रवाई पूर्ण होगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
डीएनए परीक्षण को कोर्ट की अनुमति का पत्र सीएमओ को भेजा
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में कोर्ट से डीएनए परीक्षण की अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। बुधवार को पुलिस ने ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। 29 जनवरी 2022 को अंटा स्थित एक अस्पताल से बच्चा चोरी होने के मामले में पीड़ित महिला ने थाने पर धर्मपाल समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया था। धर्मपाल ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए महिला को नामजद किया था। वर्तमान में बच्ची शिशु केंद्र लखीमपुर में है। बच्ची की असली मां की पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए परीक्षण कराने के लिए कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर ली है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची व महिला का ब्लड सैंपल लेने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया। जल्द ही सैंपल लेकर डीएनए परीक्षण की कार्रवाई की जाएगी।