{"_id":"645a9edc1fb67460f70b4c34","slug":"private-pathology-race-will-end-hospital-got-hormone-test-machine-shahjahanpur-news-c-4-1-150068-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी पैथोलॉजी की दौड़ होगी खत्म, अस्पताल को मिली हार्मोन जांच मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी पैथोलॉजी की दौड़ होगी खत्म, अस्पताल को मिली हार्मोन जांच मशीन
Wed, 10 May 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हार्मोन की जांच के लिए मरीजों को अब निजी पैथोलॉजी पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही मिलने जा रही है। 60 लाख रुपये कीमत की मशीन मेडिकल कॉलेज को दान में मिली है। इसे सेंट्रल क्लिनिकल लैब में स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक हार्मोंस की जांच नहीं हो पाती थी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी लैब भेजा जाता है। यह समस्या लंबे समय से है। समाधान के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने प्रयास शुरू किए तो उन्हें 60 लाख रुपये की हार्मोन एनालाइजर मशीन दान में मिल गई। प्राचार्य ने बताया कि मशीन सेंट्रल क्लिनिकल लैब में की जाएगी।
कैंसर मार्कर, विटामिन लेबल भी होगा चेक
मशीन आने के बाद अन्य रोग की जांच के रास्ते भी खुल जाएंगे। इसके माध्यम से कैंसर मार्कर, विटामिन लेवल आदि भी चेक हो सकेगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही रोगों की जांच के लिए केजीएमयू की दर पर चार्ज लिया जाएगा। हालांकि, यह प्राइवेट अस्पतालों से कई गुना कम होगा।