फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prisoners played Holi in Shahjahanpur District Jail

शाहजहांपुर जेल में होली: बंदियों ने अपराध से तौबा का जुलूस निकाला, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर थिरके

Sat, 15 Mar 2025 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 02:34 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिला जेल में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लाट साहब की तर्ज पर जेल के अंदर अपराध से तौबा का जुलूस निकाला गया। बंदियों और कैदियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। 

विज्ञापन
Prisoners played Holi in Shahjahanpur District Jail
जेल में डांस करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को शहर में परंपरागत तरीके से लाट साहब का जुलूस निकाला गया। वहीं, जिला जेल की चाहरदीवारी के अंदर भी होली की धूम रही। लाट साहब की तर्ज पर बंदियों को संदेश देने के लिए अपराध से तौबा का जुलूस निकाला गया। सभी ने फूलों और गुलाल से होली खेली। इस बीच बंदी और कैदी होली गीतों पर खूब थिरके। जेल अधीक्षक ने बंदियों और कैदियों पर फूल बरसाए। 

विज्ञापन


होली के मौके पर जिस तरह से जिले में लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है, उसी तरह इस बार जिला कारागार के अंदर अपराध से तौबा का जुलूस निकाला गया। इसके लिए एक पुतला बनाया गया। उसे ठेले पर रखकर बैरकों के अंदर ले जाया गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलिस की होली: तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस कर बरेली एसएसपी ने बनाया माहौल; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों और कैदियों ने जेल में फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल से होली खेली। होली के गीतों पर महिलाओं से लेकर पुरुष बंदी और कैदी तक नृत्य करते रहे। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि होली पर सभी ने एकता का परिचय दिया और सब कार्यक्रम में शामिल हुए। बंदियों और कैदियों ने जुलूस निकालकर अपराध से तौबा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed