फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Principal of Composite School Dhaneli suspended

Shahjahanpur News: कंपोजिट स्कूल धनेली की प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Principal of Composite School Dhaneli suspended
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्था परखने के लिए बीएसए कुमार गौरव ने मंगलवार को तिलहर के स्कूलों का निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने कंपोजिट स्कूल धनेली की प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने 15 शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है, जबकि दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है। प्राथमिक विद्यालय रामापुर अपर के निरीक्षण में मिड-डे मील बनता नहीं मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सपना गंगवार ने बताया कि रसोइया न आने के कारण भोजन नहीं बन रहा है। विद्यालय में गंदगी भी मिली। बच्चे भी यूनिफॉर्म में नहीं थे। एक स्कूल में बीएसए ने बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर अपर में अनुसेवक हरि कृष्ण बिना छुट्टी के अनुपस्थित मिले। उसका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बीएसए को मात्र 25 छात्र उपस्थित मिले, जबकि 46 पंजीकृत हैं। बीएसए को निरीक्षण में सबसे ज्यादा अव्यवस्थाएं कंपोजिट स्कूल धनेली में मिलीं। सहायक अध्यापक आरती गंगवार बिना छुट्टी के गैरहाजिर थीं। उनका एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में 215 में से मात्र 25 बच्चे उपस्थित मिले। सबसे ज्यादा गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक रश्मि गुप्ता को निलंबित कर दिया। बीएसए को आठ मई को निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय फिरोजपुर में नामांकित 122 छात्रों में से मात्र 39 उपस्थित मिले। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर 15 शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध किया है, जबकि दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed