फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for Malaria Prevention Begin... Ponds to be Identified

Shahjahanpur News: मलेरिया से बचाव की तैयारी शुरू...तालाबों को किया जाएगा चिह्नित

Mon, 13 Apr 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Malaria Prevention Begin... Ponds to be Identified
शाहजहांपुर। तापमान में उछाल आते ही मच्छरों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ मच्छरजनित रोगों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। मच्छरों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हाईरिस्क गांवों में तालाबों और जलभराव वाले स्थान चिह्नित कर वहां पाउडर का छिड़काव कर लार्वा को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से प्रारंभ हुए संचारी रोग अभियान का समापन 30 अप्रैल को होगा। इसके बाद एक मई से मलेरिया से बचाव के लिए इंतजाम शुरू किए जाएंगे। मलेरिया से बचाव के लिए गांव स्तर पर काम करने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि एक मई से लार्वा को नष्ट करने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। इसी के साथ कारपोरेशन से वीपीआई पाउडर भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर पाउडर को उपलब्ध कराकर छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए स्थानों को चिह्नित कर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।

--
दस्तक अभियान में घर-घर पहुंच रहीं टीमें
दस अप्रैल से शुरू किए गए दस्तक अभियान में आशा वर्कर ने कार्य शुरू कर दिया है। अभियान के लिए बनाई गईं 2900 टीमें घर-घर जाकर खांसी, बुखार, जुकाम आदि के रोगियों को तलाश कर उन्हें सूचीबद्ध कर रही हैं। उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed