{"_id":"68d6d553a02f0fcad308f7b0","slug":"pregnant-woman-dieshusband-says-she-consumed-toxic-substance-after-getting-angry-at-not-being-able-to-eat-with-him-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153703-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्भवती की मौत...पति बोला-साथ में खाना न खाने से नाराज होकर खा लिया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्भवती की मौत...पति बोला-साथ में खाना न खाने से नाराज होकर खा लिया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
रचना का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। पांच दिन से एक निजी अस्पताल में भर्ती तिलहर के प्रहलादपुर गांव निवासी गर्भवती महिला रचना (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति वीरपाल का कहना है कि साथ में खाना न खाने से नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मायके पक्ष ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोरचरी पर मृतका रचना के शव से लिपटकर उसका पति वीरपाल बिलख पड़ा। वीरपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पत्नी रोजाना उसके साथ ही खाना खाती थी। 22 सितंबर की रात काम से लौटने में देरी हो गई।
इधर पत्नी खाना खाने के लिए उसका इंतजार कर रही थी। पत्नी को लगा कि वह दोस्तों के साथ घूम रहा होगा। इसलिए वह नाराज हो गई। साथ में खाना न खाने के कारण रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। तब से पत्नी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में पीलीभीत जिले के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी मृतका के पिता जगजीवन ने बताया कि बेटी रचना की शादी पांच माह पूर्व तिलहर के प्रहलादपुर गांव निवासी वीरपाल से की थी। बेटी तीन माह की गर्भवती थी। आरोप है कि दामाद की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
बेटी क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण के समय घर आई थी। दामाद के कई बार कॉल करने पर बेटी दो दिन बाद ही घर चली गई थी। बेटी जब घर आई तो उसके पास केवल दस-बीस रुपये थे। दामाद खर्च के लिए बेटी को रुपया नहीं देता था। तिलहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है।
शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।