फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers for peace during the Juma-tul-Wida prayers.

Shahjahanpur News: जुमा अलविदा की नमाज में अमन के लिए दुआ

Sat, 21 Mar 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Prayers for peace during the Juma-tul-Wida prayers.
शहर की लाल इमली चौराहा वाली म​स्जिद में नमाज पढ़ते रोजेदार। संवाद
शाहजहांपुर। रमजान मुबारक के अंतिम जुमे पर जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज में रमजान की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदाें के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर के चांद का दीदार नहीं होने के चलते शुक्रवार को अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे मस्जिदों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम खराब होने के चलते मस्जिद के खुले क्षेत्र में नमाज अदा नहीं की गई। इसके चलते मस्जिद की दो मंजिला भवन तक नमाजियों से भर गए।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद, लाल इमली चौराहा वाली मस्जिद, टाउन हॉल वाली मस्जिद, कटहल वाली मस्जिद, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में इमामों ने खुत्बा पढ़ा। उसके बाद दो रकआत नमाज अदा कराई। अंत में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। जुमा अलविदा की नमाज के चलते मस्जिदों में काफी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस ने निगाह बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी अदा की गई जुमा अलविदा की नमाज
मीरानपुर कटरा। जुमा अलविदा की नमाज के बाद सामूहिक रूप से दुआ की गई। खानकाह-ए- कलीमिया कलीमी मस्जिद में भीड़ अधिक होने के कारण दो बार नमाज अदा कराई गई। पहली नमाज डेढ़ बजे इमाम जमील अख्तर ने अदा कराई। उसके बाद आए नमाजियों को 1:45 बजे सज्जादानशीन मोहम्मद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी देहलवी ने नमाज पढ़ाई। सज्जादानशीन ने देश में खुशहाली के लिए दुआ की।



तिलहर। मोहल्ला काकड़ स्थित मस्जिद में मौलाना अकील ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई। सज्जादनशीन व शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ सद्दन मियां ने दुआ कराई। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद में मौलाना नौशाद, चौहटिया की मस्जिद में हाफिज इदरीस, नितगंजा की मस्जिद में मौलाना मसूद आलम, सुनहरी वाली मस्जिद में हाफिज नसीम, बाजार वाली मस्जिद में मौलाना इमरान रजा, जंगल वाली मस्जिद में आफताब, रजस्व उम्मरपुर की जामा मस्जिद में हाफिज हबीबुर्रहमान ने नमाज पढ़ाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed