{"_id":"d21194b4397a8fb077889c59b139c8c0","slug":"prashutiprk-acting-workshop-to-learn-the-tricks-of-the-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तुतिपरक कार्यशाला में अभिनय के गुर सीख रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तुतिपरक कार्यशाला में अभिनय के गुर सीख रहे युवा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभूति नाट्य मंच और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चल रही अभिनय कार्यशाला में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष कलाकार अभिनय के गुर सीख रहे हैं। उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ (बीएनए) से प्रशिक्षित कलाकार मुकेश कुमार प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुकेश कुमार एसपी कॉलेज और गांधी भवन परिसर में चल रही कार्यशाला में युवाओं को प्रस्तुतिपरक कार्यशाला में अनुभव साझा कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश भारती के हास्य नाटक द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी की तैयारी भी कराई जा रही है। इस नाटक का मंचन 21 और 22 फरवरी को गांधी भवन में प्रस्तावित है। संस्था निदेशक मनोज मंजुल ने बताया कि अजीजगंज निवासी युवा निर्देशक मुकेश कुमार पद्मश्री राज बिसारिया, सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र राज अंकुर, सत्यव्रत राउत आदि के साथ काम करके रंगमंच की बारीकियां सीख चुके हैं। मुकेश का साथ दूसरे युवा कलाकार बीएनए पासआउट शिवा सक्सेना के साथ नाटक का पूर्वाभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन