फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   prakash parva

श्रद्धा के साथ मनाया श्री गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
prakash parva
शाहजहांपुर। श्री गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। विशेष गुरमत समागम का आयोजन रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में हुआ। यहां अखंड पाठ साहब का समापन होने के बाद गुरमत समागम में हजूरी रागी लखविंदर सिंह, रागी गुरविंदर सिंह, सरदार जुझार सिंह, हरमीत सिंह ने शबद गायन किए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कुटिया साहिब से आए हुए ग्रंथी गुरदीप सिंह राजा ने गुरु हरगोबिंद साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रकाश पर्व पर पालकी को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। संस्था अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने गुरु घर के कीर्तनियों को सिरोपा भेंट किए। महासचिव सरदार जुझार सिंह मोगा, सीनियर मीत प्रधान सरदार करमजीत सिंह बग्गा, अवतार सिंह मोगा, मनी बग्गा, यश बग्गा, गगनदीप सिंह, गगनजोत सिंह, त्रिलोचन सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह, मनमोहन कौर, गोपी, सतवंत कौर बॉर्बी, जसमीत सिंह, हरभजन सिंह दुआ, रंजीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर बृहस्पतिवार को श्री गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व प्रकाश पर्व मनाया गया था। इस मौके पर तरविंदर सिंह, कमलेश कौर माटा, हरमीत, अरविंदर सिंह, मंजीत सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed