प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार: ग्रामीण से रिश्वत लेते प्रधान का वीडियो वायरल, दो पर रिपोर्ट दर्ज
वीडियो में दो लोगों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में लेन-देन की बातचीत है। एक व्यक्ति रुपये लेते दिखाई दे रहा है। इस मामले में बीडीओ ने भगवंतनगर फत्तेपुर के प्रधान सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के लिए ग्रामीण और प्रधान के बीच रुपये के लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में बंडा के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बंडा थाने में भगवंतनगर फत्तेपुर उर्फ उबरिया के प्रधान सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुछ दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोगों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में लेन-देन की बातचीत है। वीडियो वायरल होने के बाद से काफी चर्चा में था। पुलिस की खुफिया शाखा भी मामले की जांच में लगी थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को रुपये दे रहा है। रुपये ले रहा व्यक्ति उससे पूछ रहा है कि वह आवास कैसे बनवा रहा है। साथ ही शेष रुपये जल्द देने के लिए कह रहा है।
Umesh Pal Murder: मेडिकल कॉलेज में चार दिन फर्श पर सोया लल्ला, फरारी का पता लगने पर 'अपनों' ने खड़े कर दिए हाथ
रुपये देने वाला व्यक्ति अपनी आर्थिक दिक्कत के कारण बाद में रुपये देने के लिए कह रहा है। बीडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत भगवंतनगर फत्तेपुर उर्फ उबरिया के ग्राम प्रधान और एक व्यक्ति का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुपये के लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। बीडीओ की तहरीर पर प्रधान सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपी प्रधान ने बताया साजिश
ग्राम प्रधान उमाशंकर ने बताया कि गांव में उनकी कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। इसके तहत उनको फंसाने का षडयंत्र रच कर वीडियो वायरल किया गया है। एडीओ पंचायत और बीडीओ गांव आकर जांच भी कर चुके हैं। विरोधियों की ओर से उनको पहले भी परेशान किया जाता रहा है। इससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। जांच में पता लग जाएगा कि गलती किसकी है और किसने षडयंत्र रचा है।
बीडीओ जिला मुख्यालय संबंद्ध बंडा के बीडीओ संजीव कुमार को सीडीओ एसबी सिंह ने प्रशासनिक आधार पर जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया है। सीडीओ के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.