फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

निगमीकरण के विरोध में निकाला मौन जुलूस

Mon, 19 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
शाहजहांपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निगमीकरण के विरोध में शनिवार को मौन जुलूस निकाला। मोर्चा ने 20 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नीरज दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने निगमीकरण के विरोध में मौन जुलूस निकालकर साथियों को जागरूक किया। जुलूस में कर्मचारी हाथों में निगमीकरण बंद हो लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस ओसीएफ गेट से शुरू होकर रामलीला मैदान फैक्ट्री इस्टेट होते हुए इमली रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। अमर सक्सेना ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 41 आयुध निर्माणियों के निगमीकरण करने के मसौदे के विरोध में सभी यूनियन सक्रिय हैं, किसी भी दशा में निगमीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिनेश सिंह ने कर्मचारियों से एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। जुलूस में हरी शरण गंगवार, माजिद रफीक, चंद्रपाल, इकरार हुसैन, नरेश राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed